इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड प्राकृतिक खूबसूरती के कारण हमेशा से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। यहां पर बहुत से हिल स्टेशन आपको घूमने के लिए मिल जाएंगे। आज हम आपको यहां की अल्मोड़ा हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो हिमालय पर्वतमाला के जंगल में फैला हुआ है।

घोड़े के जूते के आकार का ये हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है। ये हिल स्टेशन अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शानदार भोजन, शानदार वन्य जीवन के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां पर आप ट्रेकिंग का भी मजा ले सकते हैं।

आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ इस हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। मार्च से जून के मध्य का समय यहां पर घूमने के लिए अच्छा है। अल्मोड़ा हिल्स स्टेशन की रोमांचक यात्रा आप 3 से 4 दिनों में कर सकते हैं।

PC: herzindagi

Related News