इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको बेसन पैन केक बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आप ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं। इसका चटपटा स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। इसे बनाना भी आसान होता है।

जरूरी सामग्री:
डेढ़ कप - बेसन
छह टेबलस्पून -कोकोनट ऑयल
छह टीस्पून - लहसुन का पेस्ट
बारीक कटा हुआ- हरा धनिया
नमक - स्वादानुसार
डेढ़ कप - कद्दूकस की हुई गाजर
छह टेबलस्पून - आचार का मसाला
बारीक कटे एक टेबलस्पून- प्याज
तीन टेबलस्पून- टमाटर
तीन टीस्पून- काली मिर्च पाउडर
तीप टेबलस्पून- सूजी
जरूरत अनुसार- पानी

इस प्रकार से बना लें आप:
- एक पैन में तेल गरम कर इसमें लहसुन को धीमी आंच पर दो मिनट के लिए पका लें।
- अब इसमें कद्दूकस गाजर और आचार का मसाला पका लें।
- अब एक बर्तन में उसमें बेसन के साथ साथ सब्जियां डाल लें।
- अब बेसन में पानी डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इसमें टमाटर, नमक, काली और थोड़ी सी लाल मिर्च और हरा धनिया डालकर इसे अच्छे से मिला लें।
- अब पैन में तेल डालकर इस पर बैटर को फैला लें।
- अब इसे हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें।
- इस प्रकार से आपका बेसन पैन केक बन जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News