इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में गाजर हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। आप गाजर का हलवा तो कई खा चुके होंगे, लेकिन क्या कभी आपने गाजर के केक का स्वाद लिया है। आज हम आपको इसे घर पर ही आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

जरूरी सामग्री:
गाजर - एक किलो
चीनी - पांच सौ ग्राम
मावा - दो सौ ग्राम
घी - सौ ग्राम
मिल्क पाउडर - सौ ग्राम
नारियल का बूरा - दो सौ ग्राम
इलायची पाउडर - दो चम्मच
सूखे मेवे - दो सौ ग्राम

इस प्रकार से बना लें आप:
-सबसे पहले गाजर को कद्दूकस करना होगा।
-कड़ाही में घी गर्म कर इसमें सूखे मेवों को भून लें।
- अब इसी कड़ाही में कद्दूकस गाजर पानी पूरी तरह सूखने तक भूनें।
- अब इसमें चीनी डालकर पानी सूखने तक पका लें।

- इसके बाद कड़ाही में मावा, मिल्क पाउडर और भूने मेवे मिला दें।
- अब सांचे को घी से चिकना कर इसमें बटर पेपर सही तरह से फैलाकर गाजर के आधे मिश्रण को फैला दें। उसके ऊपर नारियल का बूरा डालें।
- अब इसके ऊपर गाजर का बचा हुआ मिश्रण डाल दें।
- अब इसे फ्रिज में ठंडा कर दें।
-इस प्रकार से आपका गाजर का केक बन जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News