इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में बहुुत से लोग गोंद के लड्डू का स्वाद लेना पसंद करते हैं। आज हम आपको इसकी स्वादिष्ट बर्फी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
- 100 ग्राम गोंद
- 200 ग्राम मखाना
- 2 कप कद्दूकस करा हुआ सुखा नारियल
- 2 कप घी (गोंद तलने के लिए)
- 100 ग्राम बादाम
- 100 ग्राम काजू
- 50 ग्राम खरबूजे के बीज
- 4 कप चीनी
- 1 छोटा चम्मच छोटी इलाइची का पाउडर
- 4 कप पानी

इस विधि से बना लें आप:
- सबसे पहले एक पैन में खरबूजे के बीजों को भूनकर प्लेट में निकाल लें।
- इसी प्रकार से मखाने और कद्दूकस नारियल भूनकर प्लेट में निकाल लें।
- अब पैन में घी गर्म कर इसमें गोंद को मध्यम आंच पर तले।
- इसके बाद काजू, बादाम, बीज, मखाने और गोंद को भी दरदरा पीस लें।
- अब पेन में चीनी की चाशनी बनाकर इसमें सभी चीजें डाल दें।
- अब चिकनी डाली में मिश्रण को फैलाकर ठंडा कर लें।
-इसके बाद मनचाहे आकार में इसे काट लें।
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट बर्फी बन जाती है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News