इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई बनाने की विधि बताने जा हैं, जिसका घर पर ही बनाकर आप नए साल के मौके पर पर स्वाद ले सकते हैं। आज हम आपको मूंगथाल बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
मोटा पिसा बेसन- 200 ग्राम
दूध- 4 बड़े चम्मच
चीनी-200 ग्राम
घी-200 ग्राम
छोटी इलाइची- दस
बारीक कटे काजू- बीस
बारीक कटे बादाम- बीस
मावा- 200 ग्राम
बारीक कटा पिस्ता- बीस

इस विधि से बना लें आप:
- सबसे पहले बर्तन में बेसन डालकर इसमें चार छोटी चम्मच घी मिला लें।
- अब बेसन को दूध डाल कर आटे जैसा गंूथ लें।
-चीनी की चाशनी बनाकर इसमें काजू, बादाम, पिस्ता और इलाइची डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
- अब कढ़ाई में घी गर्म कर इसमें बेसन हल्का भुन लें।
-अब मावा इसमें मिला लें।
- अब इसे दस मिनट तक पका लें।
-इसके बाद घी से चिकनी थाली में इस मिश्रण को फैलाकर इसके ऊपर बादाम और पिस्ते डाल दें।
-तीन से चार घंटे बाद इसे इच्छानुसार काटकर स्वाद लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News