इंटरनेट डेस्क। तुलसी का पत्ता हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको इसकी चाय बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये चाय हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। इसे पीने से आपको मौसमी बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जरूरी सामग्री:
तुलसी के पत्ते - 15
पानी - छह कप
शहद - डेढ़ चम्मच
नींबू का रस - छह चम्मच

इस प्रकार से कर लें तैयार:
- सबसे पहले एक पैन में पानी उबाल कर इसमें तुलसी के पत्तों को पांच मिनट तक पका लें।
- अब आप इस पानी को छानकर इसमें शहद और नींबू का रस मिला लें।
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट चाय बन जाती है।

PC:lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News