अगर आपको आलू भुजिया बेहद पसंद है तो आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसको आप घर पर इस रेसिपी के माध्यम से बनाते हैं तो आपको एकदम बाजार जैसा टेस्ट आएगा। आइए जानते हैं इसे वनाने की विधि।


आवश्यक सामग्री
बड़े आलू: 3 (उबले हुए)
बेसन: 150 ग्राम
मिर्च पाउडर:1/2 चम्मच
हल्दी: 1/2चम्मच
गरम मशाला: 1/2चम्मच
खाने वाल रंग: 1/2छोटी चम्मच
नमक
तेल

बनाने की विधि:
1. सबसे पहले एक बड़े कटड़े में आलू को स्मैश कर ले। इसके बाद उसमे बेसन, हल्दी, मिर्च पाउडर और नमक डालकर उसमे मिलाएं।
2. आप पहले इसमें बिना पानी के ही मिलाये और बाद में अगर जरुरत हो तो थोड़ा सा पानी मिला दे। अगर आलू काम पड़े तो ही थोड़ा सा पानी की जरुरत पड़ती है।
3. लोई तैयार होने के बाद इसमें थोड़ा सा तेल डालकर चिकना कर लेंगे।
4. उसके बाद थोड़ी मात्रा में इसे लेकर मशीन में भर लें।
5. अब गैस पे तेल गर्म करें और आंच का फ्लेम कम करके इसमें घुमाते हुए डालें।
6. अब उसे किसी कटोरे में रखे और उसे तोड़ ले | उसके बाद उसमे गरम मसाला डाल लें।
7. आलू भुजिया तैयार है।

Related News