सर्दियों के दिनों में खजूर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। आज हम आपको खजूर की बर्फी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है। इनका सेवन डायबिटीज मरीज भी ले सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

खजूर - 400 ग्राम (पीसी हुई)
बादाम - 50 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ)
घी - 75 ग्राम
सूखे अंगूर - 50 ग्राम
खसखस - 20 ग्राम
इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
काजू - 50 ग्राम
नारियल - 25 ग्राम (कद्दूकस किया)

बनाने की वि​धि

- पैन में धीमी आंच पर खसखस भूनकर अलग रखें।
- इस पैन में सूखे अंगूर, काजू फ्राई करके उसमें नारियल और इलायची पाउडर मिलाएं।
- इसमें खजूर मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- मिश्रण को प्लेट में फैलाकर ऊपर से खसखस छिड़के।
- अब इसे अपनी मनपसंद शेप में काट कर ठंडा होने दें।
- तैयार बर्फी को एयर टाइट कंटेनर में रखें और सर्व करें।
- लीजिए आपकी खजूर बर्फी बनकर तैयार है।

Related News