छोले तो आपने कई बार खाए होंगे लेकिन आज हम आपको अमृतसरी छोले की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे आप जीरा राइस, पूरी या भटूरों के साथ भी खा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 2 कप भिगोया हुआ काबुली चना
- 2 प्याज़ का पेस्ट
- 2 टमाटर का पेस्ट
- 1 टेबलस्पून ताज़ा दही
- पेस्ट (5 लहसुन की कलियां, 1 टीस्पून खसखस-, 1 टेबलस्पून मगज)
- 2 तेजपत्ते, दालचीनी का 1 टुकड़ा
- 2 मोटी कालीमिर्च
- 2-4 लौंग
- 4 टेबलस्पून तेल
- आधा टीस्पून जीरा
- थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

- कुकर में काबुली चना, आवश्यकतानुसार पानी और नमक डालकर 30 मिनट तक धीमी आंच पर उबाल लें।
- कड़ाही में तेल गरम करके सारे साबूत मसाले और जीरा डालकर भून लें।
- जब जीरा तड़कने लगे तो इसके अंदर आपको प्याज का पेस्ट डालकर भूनना है।
- सारे पाउडर मसाले और लहसुन-मगज-खसखस का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनें।
- 2 कप गरम पानी, टोमैटो प्यूरी और दही मिलाकर पकाएं।
- उबला हुआ काबुली चना, गरम मसाला और नमक डालकर थोड़ी देर और पकाएं।
- हरे धनिया से सजाकर सर्व करें।

Related News