आज हम आपको दुनिया की उस खूबसूरत रानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सबसे ज्यादा लिखा गया। इस रानी को पाने के लिए कई राजाओं ने अपनी जान तक दे दी। उस रानी का नाम क्लियोपैट्रा था । मिस्र की रानी क्लियोपैट्रा से जुड़ी कुछ रोचक बातें हम आपको बताने जा रहे हैं।

इस रानी के नाम पर कई वेबसाइट्स आज भी अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स और आर्टिकल्स बेचती हैं। 2000 साल बाद आज भी इस रानी की खूबसूरती की चर्चा होती है और ये बात वाकई में अपने आप में अनोखी है।

मिस्र की रानी क्लियोपैट्रा जितनी अधिक खूबसूरत थीं, उतनी ही अधिक निडर भी थी। इतिहासकारों की मानें तो इस रानी ने मिस्त्र पर 40 सालों तक राज किया। क्लियोपैट्रा का असली नाम क्लियोपैट्रा 7 था। यह रानी इतनी खूबसूरत थी कि सभी इनकी खूबसूरती को देखते ही रह जाते थे। यह एक कूटनीतिज्ञ महिला थी तथा इस रानी को 6 भाषाएं आती थी। गणित में भी ये अच्छे अच्छों को टक्कर दे सकती थी।

मिस्त्र की बागडोर

जब क्लियोपैट्रा 14 साल की थी, तभी उनके पिता टोलेमी की मौत हो गई। तब मिस्त्र का भार क्लियोपैट्रा तथा उनके छोटे भाईयों को सौंप दिया गया लेकिन यह महात्वाकांक्षी रानी मिस्र पर अकेले ही राज करना चाहती थी। लेकिन वहां की जनता एक महिला को अपनी शासिका के रूप में नहीं चाहती थी तो उनसे सत्ता छीन ली गई। तब वे भाग कर सीरिया आ गई। लेकिन ठीक एक साल बाद वह अपने भाई का सामना करने के लिए सेना का साथ वहां पहुंची।

इसके लिए उसने सीजर से मदद मांगी। क्लियौपेट्रा को देखते सीजर को उससे प्यार हो गया। सीजर की मदद से यह रानी मिस्र की गद्दी पर बैठी। क्लियौपेट्रा ने सीजर के बेटे को जन्म दिया जिसका नाम रखा गया टोलेनी सीज़र या सीज़ेरिओन।

सीजर की हत्या के बाद रोम की कमान मार्क एंटनी के हाथों में आ गई। उसने क्लियौपेट्रा को मिलने के लिए बुलवाया। कहानी के अनुसार, क्लियौपेट्रा मिस्र की रानी की तरह तैयार होकर एंटनी से​ मिलने पहुंची। इसे देखते ही मार्क एंटनी अपना दिल दे बैठा और आजीवन उसकी सत्ता की रक्षा करने का वादा किया।

एंटनी और क्लियौपेट्रा को सबक सीखाने के लिए ओक्टेवियन ने युद्ध का ऐलान कर दिया। लेकिन जैसे ही उसने यह अफवाह सुनी कि क्लियौपेट्रा ने आत्महत्या कर ली है, एंटनी ने भी अपनी ही तलवार से खुद की जान ले ली।

ओक्टेवियन से मुलाकात के बाद क्लियौपेट्रा ने ख़ुद को अपनी दो नौकरानियों सहित एक कमरे में बंद कर लिया। कहा जाता है कि रानी क्लियौपेट्रा ने खुद को जहरीले सांप से डंसवाकर आत्महत्या कर ली। इस रानी के बारे में आज तक ना ही कोई कब्र और ना ही कोई सबूत मिले हैं।

Related News