दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 1 अक्टूबर 2020 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशिफल: पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तैल-तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन ना बोलें।

वृषभ राशिफल: वृषभ राशि के लोगों को अपनी प्लानिंग लागू करने में मुश्किल होगी क्योंकि कई बाधाएं उनके रास्ते में आ सकती हैं। आप एक शानदार जगह का आनंद लेंगे। यदि आप सब कुछ पूरा दिन भी लगाकर काम करेंगे,तो भी काम खत्म नहीं होगा। बड़ी सावधानी से बात करें, नहीं तो कोई आहत हो सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दुश्मन आप से हारेंगे।

मिथुन राशिफल: आज आपको लव लाइफ में सब्र करना चाहिए। लव पार्टनर पर गुस्सा करना भारी पड़ सकता है। इसलिए लव लाइफ में धैर्य से काम लें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पत्नी की धार्मिक कार्यों में रुचि रहने वाली है।

कर्क राशिफल: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दौड़धूप अधिक होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कारोबार में लाभ होगा। आय होगी। धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें।

सिंह राशिफल: अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जायेगा। अपने आप को सही साबित करने के लिए बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

कन्या राशिफल: कन्या राशि के लोग पूरी तरह से कन्फ्यूज महसूस करेंगे। आपका खर्च असहनीय होगा। आपके कमजोर स्वास्थ्य की संभावना है। छात्रों को सीखने और अपने काम पर फोकस करने में कठिनाई हो सकती है। आपका साथी आप पर प्यार बरसा सकता है। इससे आपको खुशी होगी। परिवार के अन्य सदस्य भी आप पर मेहरबान रहेंगे।

तुला राशिफल: पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। लव पार्टनर के साथ किया गया वादा पूरा नहीं कर पाएंगे। अविवाहित जातकों को शादी के लिए प्रस्ताव मिलने वाला है। विवाहित जातक जीवनसाथी के सेहत का खास ख्याल रखने वाले हैं। कोई बड़ा रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं। कारोबार अच्‍छा चलेगा।

वृश्चिक राशिफल: फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जिनकी शादी नहीं हुई वे इसके लिए राजी हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुख पूर्वक बीतेगा।

धनु राशिफल: आज बड़े-बुजुर्ग अपने दोस्तों से मिल सकते हैं। बच्चे घर के काममें आपका हाथ बटायेंगे। आपका कोई जरूरी काम आज बड़ी ही आसानी से और समय पर पूराहोगा, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ ख़ुशियों के पल को शेयर करेंगे, आपको और महसूस होगा । आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मंदिर में लौंग, इलायची चढ़ाएं, जीवन में लाभ के मौके मिलते रहेंगे।

मकर राशिफल: नया प्रेम संबंध स्थापित कर सकते हैं। लव लाइफ में कोई नया फैसला लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ नया बदलाव आने वाला है। संतान प्राप्ति का सौभाग्य मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों को पैसों की कमी से चैलेंज मिलेगा। आप समाज में अपने स्वयं के खड़े होने का अनुमान और आकलन करेंगे। आप दूसरों के साथ अपनी उपलब्धियों की तुलना करने की कोशिश करेंगे। शरीर के अंग में कोई स्वास्थ्य समस्या होगी। छात्र इसे उपलब्धियों का दिन मानेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।


मीन राशिफल: व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे। आप काम को लेकर कोई नया विचार बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। ऑफिस में सबका सहयोग पाने के लिये आपको थोड़ा मेहनत करनी पड़ सकती है।

Related News