मधुमक्खियों के डंक मारने से बहुत तेज दर्द होता है। एक मधुमक्खी भी हमें काटें तो हमें बेहद दर्द होता है सूजन आ जाती है। इसी वजह से लोगों को मधुमक्खियों से डर लगता है।

दरअसल, आपने मधुमक्खियों को छत पर, पेड़ पर और दीवार के किसी कोने पर छत्ता बनाते जरूर देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके हाथ पर मधुमक्खियों का छत्ता बना है। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि लड़के के हाथ पर मधुमक्खियों ने भारी भरकम छत्ता बनाया हुआ है। लड़का बेखौफ सड़कों पर घूम रहा है।

वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो को 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 806 बार इसे रीट्वीट किया गया है।

एक यूजर ने लिखा, 'मैं 20 साल से जीव विज्ञान पढ़ा रहा हूं और प्रकृति से जुड़े कई वीडियो देख चुका हूं और यह निश्चित रूप से अबतक का सबसे हैरान करने वाला वीडियो है।'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये अविश्वसनीय है।' तीसरे ने पूछा, 'क्या ये सुपर पावर है?'

Related News