दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 15 अक्टूबर 2020 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष: आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे जो सकारात्मक विकास को जन्म देगा। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल होंगे और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी स्थिति को बढ़ाना चाहते हैं, तो अपना ध्यान और समर्पण न खोएं। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य शुभ रहेगा।

वृषभ: मन अस्थिर रहेगा और नकारात्मक विचार आएंगे। आज काम में परेशानी आ सकती है। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल बनाए रखने में ही समझदारी है, विवाद से बचें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। प्रेमिका की अपेक्षा पर पूरी तरह खड़ा उतरने वाले हैं। प्रेमी के साथ मार्केटिंग के लिए जा सकते हैं।



मिथुन: आज समय है अपने जनसंपर्क को बढ़ाने का अपने नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए आपको लोगों से मिलना चाहिए। यदि हृदय रोग है तो विशेष ध्यान रखिए कोई समस्या हो सकती है। आज सपनों के पार्टनर से मुलाक़ात होगी। किसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए लव पार्टनर के साथ जा सकते हैं। व्‍यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक लाभ का योग है।

कर्क: आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी बड़े प्रोफेसर का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। हनुमान जी को लड्डू का प्रसाद चढ़ाए, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह: आपको नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा आपका व्यापार से लाभ होगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा, आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा। मित्रों और परिचितों से सहयोग से आपके कम बनेंगे। विरोधियों का पक्ष कमजोर रहेगा। लव पार्टनर को सरप्राइज से सकते हैं। प्रेमिका पर गुस्सा करने से बचें। विवाहित जातकों को वैवाहिक जीवन में खुशियां रहने वाली है।



कन्या: आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। आपको अपनी मंजिल स्पष्ट दिखाई देगी। केवल अपनी टीम या अपने काम से जुड़े लोगों के साथ संवाद बनाए रखें। कुछ गलतफहमी या बातचीत में कमी आपके काम के परिणाम को थोड़ा प्रभावित कर सकती है। रिश्ते में मधुरता बनी रहने वाली है। शादीशुदा लाइफ खुशनुमा रहने वाला है।

तुला: लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा दिन है। कुछ अटके काम अचानक कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। आज कोई यात्रा की योजना बन सकती है या किसी यात्रा पर अचानक जाना पड़ सकता है। काम के मामले में आप पूरे समय उत्साह से भरे रहेंगे। आपका उत्साह काम के परिणाम को अधिक से अधिक आपके पक्ष में लाएगा।

वृश्चिक: आज आप अत्यधिक आशावादी न बनें और अत्यधिक सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आप आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें। आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। धन की रुकावट के परिणामस्वरूप परिवार में असंतोष हो सकता है।

धनु: प्रेम संबंध के मामले में दिन निराशाजनक है, संयम और समझदारी से काम लें। दिन उलझन भरा रहेगा, कई तरह की बाधाओं और परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। आज का सारा फोकस बैंक बैलेंस के ग्राफ को बढ़ाने पर रखना होगा। बकाया धन वापस हो सकता है। किसी महिला साथी से बहस की संभावना है। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आएगा।

मकर: आज अचानक घर पर आपका कोई मित्र आ सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त भी बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

कुंभ: दिन बदलाव और नई शुरुआत का है। आपको ऐसे कुछ अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है, जिनके बारे में आपने पहले कभी विचार नहीं किया होगा। जॉब आदि के परिवर्तन के भी संकेत हैं, जो आपके लिए सकारात्मक हो सकते हैं। तनाव से दूर रहना या किसी भी विषय पर अत्यधिक विचार करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा।आज आपके ऑफिस में सहयोगियों के साथ अनबन हो सकती है। परिवारवालों के साथ आज का दिन शानदार बीतेगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप खुद को विपरीत परिस्थितियों में पा सकते हैं। आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नहीं है अत: सावधानी बरतें। लव लाइफ में रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। नव विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ हनीमून पर जा सकते हैं।

Related News