साल 2020 में शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। 9 दिन तक चलने वाला ये पर्व इस बार 25 अक्टूबर को खत्म होगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र शुरू होते हैं।

यह पर्व शक्ति का रूप देवी दुर्गा की अराधना का त्योहार है। 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में भक्त प्याज-लहसुन तक खाना छोड़ देते हैं। जगहों जगहों पर जगराते भी इस दौरान होते हैं।

9 दिन मां के 9 रूपों को पूजा जाता है। लेकिन यदि आप अपने परिवार जनों या दोस्तों को नवरात्री की शुभकामाएं देना चाहते हैं तो हम आपके लिए कोट्स और विशेज के कुछ आईडिया लेकर आए हैं।

माँ का पर्व आता है;
हज़ारों खुशियां लाता है;
इस बार माँ आपको वो सब दे;
जो आपका दिल चाहता है।
शुभ नवरात्रि 2020!

मां की आराधना का ये पर्व है,
मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व है,
बिगड़े काम बनाने का पर्व है,
भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व है
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

पिण्डजप्रवरारुद्रा
चण्डकोयास्त्रकैर्युता!
प्रसाद तनुते महयं
चंद्रघण्टेति विश्रुता!!
जय माँ चंद्रघण्टा!
नवरात्रि की शुभकामनाएं!

Related News