100 रुपये का नोट जल्द ही सचमुच चमकदार बन सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक परीक्षण के आधार पर वार्निश के कोट के साथ 100 रुपये के नोट पेश करने की योजना बना रहा है। केंद्रीय बैंक इन नोटों की उम्र बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहा है और अगर प्रयोग सफल होता है, तो आरबीआई धीरे-धीरे सभी 100 रुपये के नोटों को नए वार्निश नोटों से बदल देगा।

ये जल्दी कट-फट जाते हैं या मैले हो जाते हैं। रिजर्व बैंक को हर साल लाखों करोड़ रुपये के गंदे या कटे-फटे नोट रीप्लेस करने पड़ते हैं। इन पर एक बड़ी राशि खर्च होती है। इसलिए आरबीआई अब इस समस्या से समाधान पाने के लिए ये तरीका लाया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रा नोटों के उन्नयन और मानकीकरण के उद्देश्य से मुंबई में एक अत्याधुनिक बैंकनोट गुणवत्ता आश्वासन प्रयोगशाला भी स्थापित की है। नए नोट को ज्यादा संभालकर रखने की जरूरत नहीं होगी। ये जल्दी कटेगा फटेगा नहीं और ना ही पानी में जल्दी गलेगा।

बाजार में जितने नोट हैं, उनके बारे में भी आरबीआई ने जानकारी दी है। वैल्यू टर्म में देखें तो 500 और 2,000 के बैंक नोट 85.7 परसेंट चलन में हैं। यानी कि देश में जितने बैंक नोट चलन में हैं, उनमें 85.7 परसेंट 500 और 2,000 के नोट हैं।

Related News