28 दिसंबर 1937 को सूरत में जन्मे रतन टाटा को भारत ही नहीं पूरी दुनिया जानती है। रतन टाटा को बिजनेस का महारथी कहना ही मुनासिब होगा। इस शख्स ने कोराबार की दुनिया में खूब नाम कमाया। आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि टाटा समूह की मुख्य कंपनी टाटा सन्स के मालिक रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की। इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि रतन टाटा आजीवन कुंवारे क्यों रह गए?

सीएनएन इंटरनेशनल को दिए एक साक्षात्कार के दौरान उद्योगपति रतन टाटा ने अपनी लव लाइफ के बारे में भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि मैं चार बार शादी के लिए गंभीर हुआ, और हर बार किसी न किसी डर से पीछे हट गया।

रतन टाटा के मुताबिक, अमेरिका में पढ़ाई के दौरान उन्हें एक लड़की से प्यार हुआ था। हम दोनों का रिश्ता भी मेच्योर था और दोनों शादी के लिए भी तैयार थे, लेकिन लड़की भारत नहीं आना चाहती थी। क्योंकि उस वक्त भारत-चीन का युद्ध छिड़ा हुआ था। वक्त के हालात को देखते हुए उनकी प्रेमिका बहुत डर गई थी।

इसी बीच रतन टाटा की दादी की तबियत काफी खराब हो गई थी, लिहाजा उन्हें भारत लौटना पड़ा। फिर क्या था, कुछ दिनों बाद रतन टाटा की उस प्रेमिका ने अमेरिका में ही किसी और से शादी कर ली। रतन टाटा इस बारे में कहते हैं कि अविवाहित रहना उनके लिए ठीक साबित हुआ, क्योंकि अगर उन्होंने शादी कर ली होती तो स्थिति काफी जटिल होती।

Related News