बॉलीवुड कपल रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो के किनारे बने खूबसूरत विला देल बलबियानेलो में शादी की थी। दीपवीर की शादी का क्रेज अभी तक फैन्स के बीच बना हुआ है। बेंगलुरू में रिसेप्शन देने के बाद दीपिका और रणवीर सिंह ने कल मुंबई में दूसरा रिसेप्शन दिया। मुंबई के इस रिसेप्शन में रणवीर सिंह एक बार फिर अलग अंदाज में नजर आएं।

28 नवंबर यानि कल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी। रिसेप्शन में दीपिका ने अबू जानी की डिजाइन की हुई आइवरी और गोल्डन वर्क वाली चिकनकारी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में दीपिका को बेहद रॉयल लुक नजर आ रहा था और दीपिका बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।

हमेशा की तरह मैचिंग कलर्स वियर करते हुए रणवीर सिंह ने सेम कलर्स व वर्क में बंदगला और इसके साथ स्कर्ट पहनी थी। रणवीर सिंह हर बार की तरह इस बार भी अलग लुक में नजर आएं। हालांकि उनका ये लुक काफी रॉयल लग रहा था। बता दें कि रणवीर सिंह की ये ड्रेस रोहित बाल ने डिजाइन की है। इससे पहले बेंगलुरु रिसेप्शन में भी रणवीर उन्हीं की डिजाइन की हुई डे्रस में नजर आए थे।

दीपवीर की शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में रखा गया था और इस दौरान रणवीर सिंह की फैमिली के रिश्तेदार और करीबी दोस्तों ने शिरकत ली।

Related News