इंटरनेट डेस्क। रक्षाबंधन भारत का एक प्रमुख त्यौहार है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित यह त्यौहार पूरे भारत में हर्षोल्लाष के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी खुशियों, सफलता और लंबी आयु की कामना करती है वहीं भाई भी अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्प लेता है।

इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार रविवार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार अगर रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार राखी बाँधी जाए और दान पुण्य का कार्य किया जाए यह बहुत शुभ रहता है। आइये जानते है कि आपको राशि के अनुसार किस तरह की राखी का चयन करना चाहिए -

मेष - अगर आपक भाई की राशि मेष है तो उसे रक्षाबंधन के दिन लाल रंग की राखी बांधे। साथ ही भाई-बहन मिलकर जरूरतमंद व्यक्ति को कोई भी चार चीज़ें दान करें।

वृषभ - वृषभ राशि के जातकों को उनकी बहनों को नीले रंग की राखी बांधे और गरीब लोगों को अन्न दान करें।

मिथुन - अगर आपके भाई की राशि मिथुन है तो आपको अपने भाई की कलाई पर हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। साथ ही भाई-बहन मिलकर 2 जोड़ी कपड़ें दान करें।

कर्क - कर्क राशि के जातकों को उनकी बहनों को पीले या सफ़ेद रंग की राखी बांधनी चाहिए। इस दिन आप दोनों को मिलकर सफ़ेद रंग की कोई चीज़ दान करनी चाहिए।

सिंह - अगर आपके भाई की राशि सिंह है तो आपको उसे पीले या गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए। इसके अलावा जरूरतमंद बच्चे को पढाई लिखाई की वस्तुएं दान करें।

कन्या - कन्या राशि के भाई को बहन सफ़ेद या हरे रंग की राखी बांध सकती है। साथ ही दोनों को साथ में मिलकर 5 पौधे लगाना शुभ रहेगा।

तुला - अगर आपके भाई की राशि तुला है तो आपके लिए हल्के नीले रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। इसके साथ ही आप गरीबों को भोजन करवा सकते है।

वृश्चिक - इस राशि के भाई की कलाई पर आपको गुलाबी या लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। साथ ही पितरों के नाम पर दान कार्य करें।

धनु - अगर आपके भाई की राशि धनु है तो आपके लिए चन्दन की राखी बांधना शुभ रहेगा। साथ ही गरीबों को भोजन भी कराएं।

मकर - इस राशि के भाई की कलाई पर बहनें गहरे हरे या गहरे नीले रंग की राखी बाँध सकती है। राखी बांधने से पहले केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा।

कुंभ - इस राशि के भाई की कलाई पर बहनें रुद्राक्ष या गहरे रंग की राखी बाँध सकती है। साथ ही शनिदेव की पूजा करना शुभ रहेगा।

मीन - अगर आपके भाई की राशि मीन है तो आपके लिए उसकी कलाई पर सुनहरे या पील रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। साथ ही गरीबों को भोजन भी कराएं।

Related News