हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को राखी यानी रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाता है और इस बार रक्षा बंधन 22 अगस्त को है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती है। ये त्योहार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। भाई भी बहन के हर सुख दुख में उसका साथ निभाने और उसकी रक्षा करने का वचन देता है।हिंदू धर्म में देवताओं को भी राखी बांधने की परंपरा है। मान्यता है कि देवताओं को राखी बांधने से भगवान उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको कौन कौन से देवी देवता को कौन कौन सी राखी बांधनी चाहिए।

भगवान शिव: रक्षा बंधन का त्योहार सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है और सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है इसलिए शिव जी को राखी बाँधने से वे प्रसन्न होते हैं। वे मनोकामना भी पूरी करते हैं।

भगवान श्री कृष्ण: भगवान श्री कृष्ण को द्रोपदी ने राखी बांधी थी। इसलिए श्री कृष्ण को अगर आप राखी बांधेगे तो वो हर विपरीत परिस्थिति में आपकी मदद करेंगे।

श्री गणेश भगवान: रक्षा बंधन के दिन भगवान गणेश को भी आपको लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। क्योंकि श्री गणेश जी को लाल रंग पसंद है। ऐसा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

श्री हनुमान जी: हनुमान जी को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। इस से मंगल ग्रह शांत होता है।

Related News