इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव परिणाम आए एक महीने का समय होने वाला है, लेकिन अभी तक भाजपा सरकार की कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है। सांगानेर विधायक भजना लाल शर्मा ने 15 दिसंबर को सीएम पद की शपथ ली थी। इसी दिन दीया कुमार और प्रेमचन्द्र बैरवा ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। इसके बाद से प्रदेशवासियों को मंत्रिमंडल का विस्तार होने का इंतजार है।

ये इंतजार लगातार बढ़ता रहा है। आज मंत्रिमंडल का विस्तार होने की खबरें आ रही थी, लेकिन आज भी ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज पीएम मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा की वीसी में शामिल होंगे। वहीं सभी विधायकों को भी वीसी से जुडऩे का निर्देश मिला है।

इसके बाद सीएम भजनलाल का टोंक के मालपुरा जाने क प्लान है। इसे देखते हुए तो यहीं लग रहा है कि आज मंत्रिमंडल विस्तार का कोई कार्यक्रम नहीं होने वाला है।

PC: aajtak

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News