pc: abplive

ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र होते हैं। इनमे से हर एक नक्षत्र का अपना महत्व है। उसी तरह पुष्य नक्षत्र को अत्यंत शुभ माना जाता है। नक्षत्रों के राजा के रूप में जाने जाने वाले इस नक्षत्र में खरीदारी करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

पुष्य नक्षत्र में अगर कोई काम किया जाए तो उस से सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। इस महीने 9 जून रविवार को रवि पुष्य योग बन रहा है, जो शुभ खरीदारी के लिए आदर्श समय है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुष्य नक्षत्र 9 जून को रात 8:20 बजे से शुरू होकर 10 जून को रात 9:40 बजे समाप्त होगा।

pc: abplive

9 जून विशेष रूप से शुभ दिन है। इसलिए आप भी इस दिन खरीदारी कर सकते हैं। इस दिन पड़ रहे रवि पुष्य योग के संयोग से बृहस्पति और सूर्य दोनों से लाभ मिलता है। रवि पुष्य नक्षत्र में सोना, चांदी, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, जमीन, मकान, कपड़े, वाहन और फर्नीचर खरीदना शुभ माना जाता है।

इस नक्षत्र में नए बिजनेस शुरू करना और निवेश करना अत्यंत शुभ होता है। इस दिन धार्मिक अनुष्ठान करवाने से भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। पुष्य नक्षत्र के दौरान सोना और चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि सुख-समृद्धि के प्रतीक सोना और चांदी की खरीद से देवी लक्ष्मी विशेष रूप से प्रसन्न होती हैं। इसलिए, यदि संभव हो तो इस दिन सोना और चांदी खरीदने की सलाह दी जाती है।

Related News