इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही गहलोत सरकार की एक और योजना में बदलाव कर दिया गया है। इससे प्रदेश के गरीब लोगों को बड़ा झटका लगा है। खबरों के अनुसार, कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई इंदिरा रसोई योजना में भजन लाल सरकार की ओर से बदलाव किया गया है। इन्दिरा रसोई पर एक थाली 8 रुपए में मिलती है। धोलपुर जिले में वर्तमान में 19 इंदिरा रसोइयों का संचालन हो रहा है।

राजस्थान में अब नई सरकार का गठन होने के बाद इंदिरा रसोई योजना की भोजन की थाली सीमित कर दी गई। पहले जहां पर इंदिरा रसोई में एक दिन में 600 जरूरतमंद लोग खाना खाकर पेट भरते थे। अब इसमें एक दिन में केवल 200 लोगों को ही खाना मिलेगा।

खबरों के अनुसार, भाजपा सरकार बनने के बाद एक रसोई पर सुबह 100 टोकन व शाम को 100 टोकन निर्धारित कर दिए हैं। इस कारण अब बड़ी संख्या में लोगों को खाली पेट ही जाना पड़ेगा। हालांकि अभी तक इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

PC: bhaskar

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News