सोमवार को रेल मंत्रालय ने ट्रेनों के नए टाइम टेबल की घोषणा की है। 500 मेल एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ गई है और अब ये ट्रेनें 10 से 70 मिनट पहले गंतव्य पर पहुंचेंगी. जिसके अलावा 130 ट्रेनों (65 जोड़ी) को सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल किया गया है। इस नए टाइम टेबल से लोगों को काफी राहत मिलेगी. यह नया टाइम टेबल 1 अक्टूबर 2022 से लागू होगा। बता दे की, कुल मिलाकर सभी ट्रेनों की औसत रफ्तार में करीब 5 फीसदी का इजाफा हुआ है. 2022-23 के दौरान मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए भारतीय रेलवे की समय सारिणी लगभग 84 प्रतिशत है, जो कि 2019-20 के दौरान प्राप्त लगभग 75 प्रतिशत समय सारिणी से लगभग 9 प्रतिशत अधिक है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, रेलवे द्वारा लगभग 3,000 यात्री ट्रेनों और 5,660 उपनगरीय ट्रेनों का संचालन किया जाता है। वहीं, रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या करीब 2.23 करोड़ है। वर्ष 2021-22 के दौरान 106 नई सेवाओं की शुरुआत की गई है और 212 सेवाओं का विस्तार किया गया है, जबकि 24 सेवाओं की बारंबारता बढ़ाई गई है।

प्रीमियम ट्रेनों का विस्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-कटरा के बीच चल रही हैं। गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच 30 सितंबर से एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई है. तेजस एक्सप्रेस सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है, वर्तमान में भारतीय रेलवे में तेजस एक्सप्रेस सेवाओं के 7 जोड़े चल रहे हैं।

लेट ट्रेनों के समय में सुधार

बता दे की, समयपालन में सुधार के लिए समय सारिणी में आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं। पूर्व-कोविड (2019-20) के दौरान समय की पाबंदी की तुलना में संयुक्त प्रयासों से एक्सप्रेस ट्रेनों की समयपालन में लगभग 9 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

Related News