क्रिएटिविटी बड़ी चीज है। इस क्रिएटिविटी के कारण दुनिया में कई तरह के आविष्कार होते रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बैंगनी पपीता खाया है, आपको बता दे सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले बैंगनी पपीते की काफी चर्चा हो रही है।

कई लोग जहां इस पपीते की तस्वीर को फेक बता रहे हैं, वहीं आईएफएस सुशांता नंदा ने इसकी डिटेल्स दी है। उन्होंने साफ़ किया कि ये फल असली है। साथ ही इसकी पूरी डिटेल भी उन्होंने लोगों के साथ शेयर की।

हाल ही में उन्होंने इस बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि, 'बैंगनी पपीते का मिलना काफी मुश्किल होता है क्योंकि यह पीपते और अंगूर का एक दुर्लभ मिश्रण होता है जिसे आप केवल दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील में पा सकते हैं। वैसे उनकी इस पोस्ट ने इस समय बहुत से लोगों को शॉक दे दिया क्योंकि अधिकतर यूजर्स ऐसे हैं जिन्होंने आज पहली बार बैंगनी रंग के पपीते को देखा है।

Related News