हमारे देश भारत में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार संपत्ति निबंधन और भूमि से जुड़े मामलों है और सबसे अधिक 26 प्रतिशत घूस के मामले इस विभाग से जुड़े हैं। बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों तक में घूस से जुड़े कई मामले सामने आते हैं। आज हम आपको ऐसे विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ सबसे अधिक घूस के मामले सामने आते हैं।

पुलिस
पुलिस भ्रष्टाचार और घूसखोरी के मामले में दूसरे स्थान पर है। देश में 19 प्रतिशत घूस के मामले इस विभाग से जुड़े हैं।

नगर निगम
घूस लेने के मामले में नगर निगम भी पीछे नहीं है। घूस के 13 प्रतिशत मामले इसी विभाग से जुड़े हैं। यहाँ कर्मचारियों को पैसे देने के बिना काम नहीं होता है।

बिजली विभाग
सर्वे शामिल 3 प्रतिशत लोगों ने बिजली विभाग में घूस देने की बात कही है। प्रीपेड मीटर आने के बाद से इस विभाग में भ्रष्टाचार के मामलों में कमी आई है।

ट्रांसपोर्ट ऑफिस
सर्वे में शामिल 13 प्रतिशत लोगों ने ट्रांसपोर्ट ऑफिस में घूस देने की बात कही है। ट्रांसपोर्ट विभाग के कर्मचारी हाइवे पर वाहनों को पास देने से लेकर कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनावने तक के काम के लिए घूस लेते हैं।

टैक्स डिपार्टमेंट
सर्वे में शामिल 8 प्रतिशत लोगों ने टैक्स विभाग में घूस देने के बात कही और फिर टैक्स विभाग में घूसखोरी की बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भ्रष्टाचार के आरोपित टैक्स अधिकारियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करते हुए उन्हें जबरन रिटायर कर रही है।

जल विभाग
5 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्होंने जल विभाग में घूस दी है और वहीं 13 प्रतिशत लोगों ने अन्य विभागों में घूस देने की बात कही है।


भारत के राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड और पंजाब इन राज्यों में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है।

इन राज्यों में कम भ्रष्टाचार
दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा और ओडिशा में कम भ्रष्टाचार है। भारत भर में वर्ष 2018 के मुकाबले 2019 में भ्रष्टाचार के कुल स्तर में 10 प्रतिशत की कमी आई है।

Related News