प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी बंधन में बंध गए। प्रियंका की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से हुई। शादी के बाद खबरो के मुताबिक प्रियंका की लाल और सफेद दोनों ही ड्रेसेज उनके मुताबिक बनाई गई थीं। प्रियंका चाहती थी कि क्रिश्चियन वेडिंग ड्रेस में दुनिया का सबसे लंबा वेल लगा हो।

खबर के मुताबिक क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा के वेल की लंबाई 75 फीट थी, यह दुनिया का अब तक का सबसे लंबा वेल है। प्रियंका का ब्राइडल गाउन राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया। उन्होंने क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका ने एम्ब्रॉयडेड व्हाइट फ्लोरल गाउन पहना है।

उनके इस वेडिंग गाउन की एम्ब्रॉयरी में 1826 घंटे लगे। यह ट्रांसपेरेंट वेल दुनिया का अब तक का सबसे लंबा वेल था। आपको बता दें प्रियंका की इस वेडिंग गाउन की कीमत के बारे में अभि कोई ख़ास जानकारी नहीं है।

Related News