सोसाइटी में पितृ पक्ष तथा अध्यात्म से जुड़ी सटीक खबरों के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें, यह खबर आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें बताएं।

दोस्तों, आपको जानकारी के लिए बता दें कि पितृ पक्ष अथवा श्राद्ध पक्ष में संबंधित व्यक्ति को दान करने का विधान बताया गया है। इस अवधि में दान करने की एक अलग ही महिमा है। हमारे पौराणिक ग्रंथों में यह बात विस्तार बताई गई कि पितृ पक्ष में क्या दान करना ​चाहिए, जिससे शुभ परिणाम प्राप्त हों।

इस स्टोरी में हम आपको उन खास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दान करने से जातक को सुख-समृद्धि अथवा शुभता की प्राप्ति होती है।

- गुड़, घी अथवा भूमि दान करने का विधान बताया गया है।

- गुड़ दान करने से दरिद्रता का नाश होता है।

- घी का दान करना शुभ माना गया है।

- भूमि दान करने से आर्थिक रूप से संपन्नता आती है।

- नमक का दान करने से पितर जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं।

- तिल का दान भी श्रेष्ठ माना गया है। तिल का दान करने से नकारात्मक शक्तियों का साया और संकट खत्म हो जाता है।

- सोने का दान करने से घर में क्लेश नहीं होता है।

- चांदी का दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

- गौ दान सबसे ज्यादा पुण्यदायक माना गया है, क्योंकि गौ दान से सुख-संपत्ति मिलती है।

Related News