4660 Nereus नाम का एक विशाल एस्टेरोइड, जो पेरिस में एफिल टॉवर जितना बड़ा है, पृथ्वी से टकरा सकता है। क्षुद्रग्रह 11 दिसंबर, 2021 को पृथ्वी के ऊपर से गुजरने वाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एस्टेरोइड का व्यास 330 मीटर है और यह 3.93 मिलियन किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी से आगे निकल जाएगा। इतनी दूरी के बावजूद, एस्टेरोइडको "संभावित रूप से खतरनाक" के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

नासा ने कहा है कि एस्टेरोइड के पृथ्वी की कक्षा से गुजरने की संभावना है, हालांकि, यह पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश नहीं करेगा।

WION के अनुसार, एस्टेरोइड 4660 Nereus का पूर्ण परिमाण 18.4 है। विशेष रूप से, नासा 22 से कम के क्षुद्रग्रहों को संभावित खतरनाक के रूप में वर्गीकृत करता है।

जानकारी के लिए बता दें कि एस्टेरोइड 4660 Nereus पहली बार वर्ष 1982 में खोजा गया था। यह एस्टेरोइड विशेष इसलिए नहीं है क्योंकि यह 'संभावित रूप से खतरनाक' है, बल्कि इसलिए कि यह रिलेटिव फ्रीक्वेंसी के साथ पृथ्वी के करीब से गुजरता है। सूर्य के चारों ओर इसकी 1.82 साल की कक्षा इसे लगभग हर 10 साल में पृथ्वी के करीब लाती है। 1982 से नासा और जापानी अंतरिक्ष एजेंसी JAXA इस पर नजर रखे हुए हैं।

एस्टेरोइड 4660 Nereus किस गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है?

Asteroid 4660 Nereus करीब चार मील प्रति सेकेंड की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा ने इसे "संभावित रूप से खतरनाक" की श्रेणी में रखा है। हालांकि, यह एस्टेरोइड पृथ्वी से 3.93 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा जो किसी भी तात्कालिक खतरे को कम करता है। भले ही दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से दस गुना है, नासा ने इस एस्टेरोइड को 'खतरा' बताया है और इस पर कड़ी नजर रखे हुए है।

Related News