सेहत के लिए अनार का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। और इसे खाने के अलावा इसका जूस पीने के और भी कई बड़े फायदे हैं. बता दे की, अनार का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है, सर्दियों में अनार खाने या अनार का जूस पीने से शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलती है। अनार में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

अनार में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए यह शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। ऐसे में अगर किसी को एनीमिया की शिकायत है तो उसे अनार का जूस लगातार एक महीने तक पीना चाहिए। यह थकावट को दूर करता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें - बता दे की, ब्लड प्रेशर की शिकायत हो तो रोजाना अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण है ठंड का मौसम। दरअसल इस मौसम में अनार का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.

गठिया में फायदेमंद- अनार का रस पीने से गठिया यानी जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। इसलिए आपको इसे रोजाना पीना चाहिए।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाना- बता दे की, अनार के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा पेट से जुड़े रोग भी दूर होते हैं।

दिल मजबूत - अनार के जूस से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसे रोजाना पीने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है।

Related News