हमारे हिन्दू परम्परा में शादी के एक नहीं कई रीति - रिवाज बनाए गए है। शादी के दौरान निभाई जाने वाली हर एक रस्म में कोई ना कोई खास वजह भी होती है। हर एक रस्म अपने आप में एक खास महत्व रखती है। इसी के साथ लड़कियां न जाने क्या क्या करती है, ताकि उन्हें एक अच्छा वर मिल सके।
वहीं लड़के भी इस लाइन में पीछे नहीं है , वे भी आज कल शादी के लिए न जाने क्या - क्या करते है।


लेकिन क्या अपने कभी अच्छा वर पाने के लिए अपने सिर का मुंडन करवाया है ! नहीं ना , लेकिन हमारे देख में एक नहीं कई परम्पराए ऐसी है जो सालों से आज तक चली आ रही है। एक ऐसी ही परम्परा साउथ अफ्रीका के ईथोपिया और सोमालिया के बीच बसे एक गांव की परम्परा है। यहां लड़कियां अच्छा वर पाने और अपने सुखी - समृद्धि जीवन की कामना करने के लिए अपने सिर को मुंडवा देती है। ये प्राय बोराना जनजाति की लड़कियों को लेकर बनाई गयी परम्परा है। इन्हे शादी के बाद अच्छे से बाल बढ़ाने का मौका दिया जाता है। कहा जाता है कि सिर मुंडवाने से लड़कियों को अच्छा पति मिलता है और उनका वैवाहिक जीवन भी सफल होता है।

इसके साथ ही बोराना जनजाति के लोगों को फोटो खिंचवाना भी बिल्कुल पसंद नहीं है। इसके अनुसार फोटो खिचवाने से शरीर में खून की कमी हो जाती है। बोराना जनजाति की महिलाएं शादी के समय बकरी की खालों से बनी परम्परागत ड्रेस को ही शादी के दिन पहनती है।

Related News