पितृ पक्ष यानी श्राद्ध पक्ष 20 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि इस दौरान खरीदारी नहीं करनी चाहिए। हालांकि शास्त्रों और ज्योतिष शास्त्र में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि पितृ पश्र में कोई भी नई चीज खरीदना अशुभ होता है।

कई लोगों का मानना है कि हम श्राद्ध पक्ष में जो भी खरीदते हैं वो चीज पूर्वजों को समर्पित हो जाती है। इसके अलावा कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं। इसलिए आपको इस दौरान कुछ भी खरीदने से बचना स चाहिए।

इन चीजों को करने से बचें
पितृ पक्ष में कोई बुरा काम नहीं करना चाहिए। इसके अलावा किसी के बारे में बुरा बोलना या सोचना नहीं चाहिए। इस समय में पितर हमारे घर पर आते है और पूर्वजों की तिथि पर पितरों का तर्पण करना चाहिए।

मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए
15 दिन तक चलने वाले पितृ पक्ष में विवाह, मुंडन, नींव पूजन, ग्रह प्रवेश आदि करना अशुभ बताया गया है। इन दिनों में पूर्वजों के लिए श्राद्ध, तर्पण और दान पुण्य करना चाहिए।

पितृ पक्ष में बन रहे हैं कई शुभ योग
श्राद्ध पक्ष में कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आप मांगलिक कार्य छोड़कर कोई भी नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं। इस दौरान खरीदारी करने में कोई बुराई नहीं है। पितृ पक्ष में कई तरह के ऑफिर मिलते है इसलिए मन में बिना किसी अशंका के खरीददारी करें। आपकी ख़ुशी से पूर्वज खुश होते हैं।

Related News