पिस्ता बहुत ही पौष्टिक और फाइबर से भरपूर ड्राई फ्रूट है। आइए जानते हैं इसके फायदे- पिस्ता में फैटी एसिड जैसे कई फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पिस्ता में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे कैरोटेनॉयड्स होते हैं, जो आंखों की रेटिना के लिए फायदेमंद होते हैं।

पिस्ता खाने से कैलोरी को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। वजन बढ़ने से रोका जा सकता है। टाइप 2 मधुमेह के रोगियों में पिस्ता रक्त शर्करा और इंसुलिन प्रतिरोध पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। पिस्ता में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन को कम करने का काम कर सकते हैं। इससे दिमाग स्वस्थ्य रह सकता है। पिस्ता में फ्लेवोनोइड्स भी होते हैं, जो याददाश्त में सुधार करते हैं। पिस्ता खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है।

पिस्ता खाने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन की पूर्ति होती है, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है। एस्ट्रोजन को संतुलित करने में पिस्ता का सेवन फायदेमंद हो सकता है। स्तनपान के दौरान पिस्ता का सेवन करने से शिशुओं में आयरन की आपूर्ति हो सकती है। पिस्ता अमीनो एसिड का अच्छा स्रोत है, जो बालों के लिए जरूरी है।

Related News