गर्मियों में रायता खाना सेहत के लिए अच्छा होता हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही एक रेसिपी बताने वाले हैं जिसे बनाना बहुत ही आसान हैं। इससे रायता को बोलते हैं पाइनएप्पल का रायता। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में -

आवश्यक सामग्री
पाइनएप्पल (अनानास) - 25 ग्राम
दही - 60 ग्राम
हरी मिर्च - 1
काला नमक - स्वाद अनुसार
चीनी - 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - चुटकीभर

पुदीने की पत्तियां - 2 छोटे चम्मच (बारीक कटी)
पाइन एप्पल - 2 बड़े चम्मच (बारीक कटे)



बनाने की वि​धि
- सबसे पहले अनानास को छोटे टुकड़ों में काट लें। - आप चाहें तो इसे नरम करने के लिए स्क्यूर में लगाकर हल्का ग्रिल कर सकती है।
- बाउल में दही डालकर अच्छे से फेंट लें।‌
- अब इसमें ठंडे हुए पाइन एप्पल के टुकड़े और बाकी की सामग्री मिलाएं।
- इसे सर्विंग डिश में निकाल कर पाइन एप्पल के टुकड़ों व पुदीना पत्ती से गार्निश करके सर्व करें।

Related News