इंटरनेट डेस्क। वैलेंटाइन डे के मौके पर पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। खबरों के अनुसार, तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके मुताबिक, चेन्नई में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी हुई है।

चेन्नई में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 42 पैसे सस्ता हुआ है। हालांकि राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से देश के अन्य शहरों के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी की है।

PC: news18

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News