इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड देशवासियों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। हर सरकारी काम में इसका उपयोग होने लगा है। इसके अभाव में आपके बहुत से काम अटक सकते हैं। इसमें व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि, पता और एक अद्वितीय आधार संख्या समेत महत्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारियां मिलती हैं।

अब आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि इसमें एक बदलाव किया गया है। इस संबंध में UIDAI की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है। केन्द्र सरकार की ओर से आधार बनवाने के नियमों बदलाव किए हैं।

इसके तहत आधार कार्ड बनवाने के लिए अगर पात्र व्यक्ति की उंगलियों के निशान नहीं मिलते हैं तो आईरिस स्कैन के माध्यम से इसे बनाया जा सकता है। इसके आधार पर व्यक्ति का नामांकन किया जा सकता है। सरकार के इस कदम से आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है।

PC: Zee news

Related News