पीरियड्स यानी मासिक धर्म को लेकर अभी भी कई ऐसे मिथ्स है जिन पर सभी आँखें मूँद कर विश्वास करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही मिथ्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमे कोई सच्चाई नहीं है और आपको इन बारे में जान लेना चाहिए।

1. पीरियड ब्‍लड यानी डर्टी ब्‍लड

हेल्‍थलाइन के मुताबिक, पीरियड ब्‍लड रिजेक्‍टेड ब्‍लड नहीं होता और ये शरीर से किसी तरह के टॉक्सिन्स को बाहर नहीं निकालता है।इसमें कुछ मात्रा में ब्‍लड, यूटेरिन टिश्‍यू, म्‍यूकस लाइनिंग और बैक्‍टीरिया होते हैं लेकिन फिर भी इसे डर्टी ब्लड नहीं कहा जा सकता।

2. पीरियड का चार दिन होना सही

हर महिला की पीरियड साइकिल अलग हो सकती है इसलिए किसी लड़की को कितने दिन पीरियड्स होंगे ये उसकी हेल्थ पर ही पूरी तरह से निर्भर करता है।

3. खट्टी चीजों से परहेज

बहुत सी महिलाओं का मानना है कि पीरियड्स में खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए और इनसे परहेज करना चाहिए। जबकि ऐसा किसी भी वैज्ञानिक शोध में नहीं मिलता है। लेकिन इस समय आपको संतुलित डाइट का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

4. पीरियड्स के दौरान सिर नहीं धोना

नहाने, सिर धोने या पर्सनल ग्रूमिंग का मेंस्ट्रुएशन (से कोई नाता या संबंध नहीं है। अगर आप एक दिन में एक के बजाय दो बार नहाती हैं तो आपको क्रैम्प्स और पीरियड्स की बदबू से छुटकारा मिलेगा।

5. तीस दिन में ही पीरियड सही

एक सामान्‍य पीरियड 28 दिन से लेकर 35 दिन तक के बीच हो सकता है और ये बिलकुल सामान्‍य बात है.

Related News