पीरियड्स के दौरान दर्द होना आम बात है लेकिन कई महिलाओं को पीरियड्स आने से ठीक पहले और पीरियड्स के दौरान बहुत दर्द होता है जिसकी वजह से उन्हें चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं होती हैं। वहीं, ये दर्द तब और भी खतरनाक होता है जब ब्लीडिंग नहीं होती लेकिन दर्द बहुत ज्यादा रहता है। ऐसा होने पर पीरियड्स के 4-5 दिन बहुत ही भारी लगते हैं। पीरियड्स के दौरान दर्द होने के कई कारणों में से एक है खान-पान। पीरियड्स आने से पहले कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका ज्यादा सेवन करने से दर्द बढ़ जाता है। आइए, जानते हैं कौन-सी हैं वे चीजें-

चाय या कॉफी का सेवन
पीरियड्स के दौरान कैफीन लेना खतरनाक हो सकता है। वहीं, अगर आपने पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले या महीने में कॉफी या चाय का सेवन बहुत ज्यादा किया है, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बहुत अधिक चाय, कॉफी या पीने से मरोड़ की तकलीफ बढ़ सकती है। दिन में एक या दो बार ऑर्गेनिक चाय पीना फायदेमंद हो सकता है लेकिन बहुत अधिक आपकी परेशानी बढ़ा देगी।

अल्कोहल
अल्कोहल पीना सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन तकलीफ तब और भी बढ़ जाती है, जब आप पीरियड्स आने से पहले या इसके दौरान अल्कोहल का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं।

चॉकलेट खाने से भी बचें
चॉकलेट में कैफीन होता है, जिसकी वजह से क्रैंपिंग की प्रॉब्लम बढ़ सकती है। कैफीन की वजह से मांस-पेशियां सिकुड़ जाती हैं, जिसकी वजह से दर्द बढ़ सकता है।

रेड मीट खाने से बचें
रेड मीट खाने से पीरियड्स के समय होने वाला दर्द बढ़ जाता है। रेड मीट में मौजूद एसिड्स प्रोस्टेट ग्लैंड्स को बहुत एक्टिलव कर देते हैं। जिसकी वजह पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द बढ़ जाता है।

अचार से बनाएं दूरी
पीरियड्स के दौरान बहुत अधि‍क खट्टी चीजें खाना खतरनाक हो सकता है। खासतौर पर नमकीन और अचार। दरअसल, इन चीजों में सोडियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसकी वजह से दर्द बढ़ जाता है।

Related News