दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं, जहां के अजीबोगरीब कानून है और इनके बारे में जानकर हमें हैरानी भी होती हैं। एक ऐसा ही देश है फ्रांस, जहां का अजीबोगरीब कानून आपको हैरान कर देगा।

विकसित देशों की श्रेणी में आने वाला फ्रांस में ऐसा ही होता है। यहाँ लोग मुर्दों से शादी कर सकते हैं। फ्रांस के कानून के हिसाब से यहां लोग मृत व्यक्ति या महिला के साथ भी विवाह कर सकते हैं।

हालांकि इसके लिए व्यक्ति को राष्ट्रपति से अनुमति लेनी होती है।राष्ट्रपति विशेष परिस्थितियों में इस कानून के तहत उस व्यक्ति को मृतक के साथ शादी करने की अनुमति दे सकता है।

राष्ट्रपति से अनुमति मिलते ही वह व्यक्ति मृतक के साथ विवाह कर सकता है। फ्रांस में कई प्रकार की परम्पराएं देखने को मिलती है। यहां के लोग खाने का बहुत सम्मान करते हैं। यही वजह है कि यहां के होटलों में बचे हुए खाने को फेंकना गैरकानूनी माना जाता है।

Related News