भारत में चाय सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पेय पदार्थों में से एक है। भारतियों के दिन की शुरुआत ही चाय से होती है और दिन में 2-3 बार चाय पीना आम है। ये चाय थकान को भी उड़ा देती है। चाय के साथ हम बिस्कुट आदि भी लेते हैं।

लेकिन आज हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ के लोग स्नेक्स में बिस्कुट नहीं बल्कि कीड़े मकोड़े खाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में।

कंबोडिया

कंबोडिया में एक मकड़ी का बाजार है जहाँ पर लोग मकड़ियां खरीदने आते हैं और इन्हे बड़ा चाव से खाया जाता है। यहां के लोग घने जंगलो में टैरंटुला मकड़ियों की तलाश में रोजाना घंटों बिता देते हैं। इस मकड़ी से कई तरह की दवाइयां भी बनाई जाती है।कंबोडिया के लोगों का सबसे प्रसिद्ध नाश्ता टैरंटुला मकड़ी ही है।

साउथ कोरिया

साउथ कोरिया के लोग सिल्कवर्म यानि रेशम के कीड़े को नाश्ते में बड़े चाव से खाते हैं। चाय की चुस्कियों के साथ रेशम के कीड़े को फ्राई कर के खाया जाता है।

चीन

चीन में लोग मांस में बकरी, मुर्गी, गधे और अन्य तरह के जानवर तो खाते ही हैं साथ ही यहाँ चमकादड़ और सांप भी खाया जाता है। इसके अलावा चीन में बिच्छू की एक खास मिठाई बनाई जाती है। बिच्छू को मारने से पहले उसका डंक निकाल दिया जाता है और फिर इसे फ्राई किया जाता है।

नीदरलैंड

गुबरैले का लार्वा नीदरलैंड में बेहद खाया जाता है और इंसानों द्वारा खाने के लिए इन्हे विकसित भी किया जाता है। इन्हे अलग अलग तरह के फास्ट फ़ूड जैसे बर्गर, चाउमीन आदि में भी मिलाया जाता है।

फिनलैंड

झींगुर से बनी ब्रेड फ़िनलैंड में काफी फेमस है। इसके लिए झींगुरों को सूखा कर उन्हें पीस लिया जाता है और ब्रेड वाले आटे में मिला कर उनसे ब्रेड बनाई जाती है।

Related News