दोस्तों, दुनिया के सभी देशों में प्रदूषण इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि अब लोगों की औसत आयु कम होने लगी है। हमारे देश भारत में भी इसका असर साफ देखा जा सकता है। लोग पहले ज्यादा लंबे समय तक जीवित रहते थे, लेकिन अब उनकी पीढ़ी जल्द ही खत्म हो जाती है।

प्रदूषण के चलते लोग सांस की समस्या और अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित होकर जल्दी ही मर जाते हैं। लेकिन हम आप से जापान की बात करने जा रहे हैं, ​जहां के लोग बहुत ही स्वस्थ रहते हैं, लिहाजा वो ज्यादा समय तक जीवित रहते हैं।

बता दें कि जापान में मोटे लोग बहुत ही मुश्किल से नजर आते हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि जापान के लोग अपने स्वास्थ्य के साथ ही पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखते हैं। यही वजह है कि वह ज्यादा स्वस्थ और लम्बे समय तक जीवित रहते हैं।

हेल्थ-फिटनेस और औसत आयु के मामले में जापान दुनिया में पहले पायदान पर है। इस देश में केवल लड़कियां ही नहीं लड़के भी बहुत खूबसूरत और फिट रहते हैं। इस देश की औसत आयु 83 साल है। जबकि अधिकांश देशों की औसत आयु 60 साल के आस-पास है।

महिलाओं की औसत आयु में भी जापान शीर्ष पर है। बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा के कारण ही जापान में बुजुर्गों की संख्या अधिक है। जापान में 21 फीसदी आबादी ऐसे लोगों की है जो 65 साल या इससे अधिक उम्र के हैं। जापान के निवासियों के स्वास्थ्य को लेकर भी सरकार ने बहुत काम किया है। इस देश में 1961 से ही हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम लागू है। यह योजना सभी के लिए अनिवार्य है। लिहाजा इस देश में अनेक प्रकार की गंभीर बीमारियों की जांच और इलाज मुफ्त में ही हो जाता है। इस तरह की सुविधा बड़े-बड़े देशों में भी नहीं है।

Related News