हम में से बहुत से लोग चेहरे पर तो ध्यान देते हैं और उसकी सुंदरता सवारने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं। लेकिन हम अपने घुटनों और कोहनियों को नजरअंदाज कर देते हैं। एक्सफोलिएशन और मॉइस्चराइजेशन रूटीन को फॉलो कर के आप घुटनों और कोहनियों के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं।

नींबू
नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये कोहनी और घुटनों की सफाई के लिए नींबू को आधा काट लें। इसका रस निचोड़ लें. इससे अपनी कोहनी और घुटनों दोनों को स्क्रब करें। इसके बाद इसे 15 मिनट के लिए लगे रहने दें और फिर पानी से धो लें। इसके बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।


हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन होता है। ये त्वचा में मेलेनिन के अत्यधिक उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 बड़े चम्मच बेसन और 1 बड़ा चम्मच हल्दी को 1 बड़ा चम्मच दही को एक साथ मिला लें। इसके बाद इसे कोहनी और घुटनों पर लगाएं। . इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे धो लें. सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

एलोवेरा
एलोवेरा मॉइस्चराइजिंग के साथ साथ स्किन को साफ़ करने में भी मदद करता है। ये त्वचा के रूखेपन को कम करता है। सबसे पहले आपको एलोवेरा के पत्ते से जेल को निकाल लेना है। इसके बाद इसमें एक छोटा कप दही मिलाएं। इसे अपणी कोहनी और घुटनों पर लगाएं। आप पेस्ट को 30 मिनट के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें। आप दही के अलावा शहद या दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

आलू
आलू के रस को नियमित रूप से घुटनों और कोहनियों पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद धो लें। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है। वहीं कालेपन को भी दूर करता है।

Related News