सेहद स्वस्थ रखने के लिए खाने पीने का ध्यान रखते है , लेकिन लोग यौन शक्ति बढ़ाने के लिए कोई उपाय नहीं करते हैं। कुछ घरेलू उपचार से लेकर आयुर्वेदिक उपचार तक सब कुछ आजमाते हैं। लेकिन आंध्र प्रदेश में इन दिनों एक ऐसा तरीका इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।

आंध्र प्रदेश में गधों की संख्या लगातार घट रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में एक गधे की कीमत 15 से 20 हजार रुपये है। यहां के लोगों का मानना ​​है कि गधा का मांस खाने से पीठ दर्द, अस्थमा ठीक हो जाता है। इतना ही नहीं, लोगों का मानना ​​है कि इस मांस से यौन शक्ति भी बढ़ती है।


भारत में गधों की संख्या लगातार घट रही है। देश में लुप्तप्राय जानवरों की सूची में गधे का नाम भी शामिल है। आंध्र प्रदेश में गधों की संख्या और भी चिंताजनक है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण एक गधे को ‘खाद्य जानवर’ के रूप में वर्गीकृत नहीं करता है, इसलिए इसे मारना और खाना पूरी तरह से अवैध है।

Related News