अगर आप कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए पावभाजी की रेसिपी लेकर आए हैं जो सभी को बेहद पसंद होती है। आज हम आपको बताएंगे कि इसे आप कैसे बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

प्याज - 2 (बारीक कटे हुए)
गाजर - 1 कप (कटी हुई)
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 2 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
पाव भाजी मसाला - 1 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
टमाटर की प्यूरी - 1 चम्मच
हरा धनिया - 1 कप (कटी हुई)
शिमला मिर्च - 1 कप (कटी हुई)
लौकी - 1 कप (कटी हुई)
मक्खन - 2 चम्मच
आलू - 4-5 (उबले हुए)
नमक - स्वादअनुसार
पनीर - 1 कप

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक कढ़ाई में मक्खन डाल कर गर्म करें। इसके अंदर प्याज डालें और इन्हे भूनें।
- जैसे प्याज गोल्डन हो जाए तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं ।
- दोनों चीजों का मिक्सचर अच्छे से भून लें और फिर टमाटर का पेस्ट डाल दें।
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
- फिर इसमें लौकी, गाजर, शिमला मिर्च, धनिया पाउडर डालकर मिक्सचर में मिला दें।
- उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें। फिर आलू, नमक, पाव भाजी मसाला और पानी मिश्रण में मिला दें।
- गाजर, लौकी और भाजी डालकर मिक्सचर को पकाएं। इसके बाद इसमें चाट मसाला डालें।
- मिक्सचर पक जाने के बाद गैस को बंद कर दें।
- पाव तैयार करने के लिए तवे पर घी डालें। पाव को बीच में से काटकर तवे पर रख दें।
- पाव को अच्छे से ब्राउन होने देें।
- पाव को भाजी के साथ सर्व करें। भाजी के ऊपर आप प्याज, टमाटर, पनीर, हरा धनिया गर्निश करके सर्व करें।
- स्वादिष्ट पाव भाजी के साथ आप त्योहार को और भी मजेदार बना सकते हैं।

Related News