अगर आप कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो आपको पनीर दही टिक्की घर पर बनानी चाहिए। ये खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती है और आपको गजब का स्वाद देगी। आइए जानते हैं कि इसे आप कैसे बना सकते हैं।


आवश्यक सामग्री

पनीर - 200 ग्राम
प्याज - 3-4
गाजर - 2 कप
हरी मिर्च - 3-4
हंग कर्ड - 1 कप
हरा धनिया - 1 कप
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
अदरक - 1 टुकड़ा
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
चाट मसाला - 1 चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स - 2 कप

बनाने की विधि

- सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। फिर आपको गाजर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया को काट लेना है।
- इसके बाद अएक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, गाजर, हरी मिर्च, दही, प्याज, हरा धनिया, अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, चाट मसाला और ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं।
- इसके बाद सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें।
- मिक्स करने के बाद मिक्सचर को 5 मिनट के लिए रख दें।
- तय समय के बाद हाथ में तेल लगाकर ये मिक्सचर लेकर गोल टिक्कियां बना लें।
- टिक्कियां बनाकर एक प्लेट में रख लें और ऐसे ही टिक्कियां बना लें।
- एक पैन में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर टिक्कियां एक-एक करके तेल में फ्राई करें।
- ब्राउन होने के बाद टिक्कियों को कढ़ाई से निकाल लें।
- आपकी पनीर दही टिक्की बनकर तैयार है।
- इन्हे टोमेटो सॉस या फिर धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।

Related News