रंग हमारे जीवन में बड़े महत्वपूर्ण हैं। ये हमारे स्वास्थ्य और मूड को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। आज हम बात करेंगे होली की। इस बार रंग की होली 21 मार्च को खेली जाएगी। कहा जाता भगवान श्रीकृष्ण रंगों से होली खेलते थे, इसलिए होली पर रंगों के प्रयोग की परंपरा शुरू हुई। वैसे तो होली में सभी कलर से खेलते है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि होली में किस रंग का अबीर आपके लिए शुभ है।

गुलाबी रंग: होली में गुलाबी रंग का विशेष महत्व है। वास्तु में माना जाता है कि गुलाबी रंग को पसंद करने वाले शरीर से कमजोर होने के बावजूद मन से मजबूत होते हैं।

लाल रंग : लाल रंग को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग मनुष्य को स्वस्थ, यशस्वी, गौरवशाली बनाता है। भूमि से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए।

हरे रंग : होली खेलने में हरे रंग का उपयोग करना चाहिए। यह तनाव कम करने वाला और राहत देने वाला रंग है। यह हाइजीन और जल्द रिकवरी करने वाला माना जाता है इसलिए अधिकतर अस्पतालों में हरे रंग का प्रयोग दिखता है।

नीला रंग: नीला रंग तो शक्ति और जीवन का प्रतीक है। यह दिमाग में ऐसे केमिकल रिलीज करने में मददगार है, जिससे हम रिलैक्स होते हैं।

पीला रंग: पीला रंग खुशी का प्रतिक मन जाता है। हमारे दिमाग में सेरोटोनिन नामक केमिकल बनने के लिए जिम्मेदार है, जिससे हम खुश रहते हैं।

Related News