लाइफस्टाइल डेस्क। लगभग सभी घरों में प्याज का सेवन किया जाता है। प्याज के बिना हमारी हर डिश अधूरी रहती है, लेकिन दोस्तों हम आपको बता दें कि प्याज के सेवन से हमें कई तरह के फायदे होते हैं साथ ही इसका रस हमारे लिए बहुमूल्य होता है। आज हम आपको प्याज के रस से होने वाले गजब के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.आयुर्वेद के अनुसार शरीर में रक्त की कमी होने पर 50 ग्राम प्याज के रस में 10 ग्राम मिश्री तथा 1 ग्राम भूना हुआ सफेद जीरा रोज सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है।

2.कब्ज की समस्या होने पर एक प्याज के रस में एक नीबू निचोड़कर भोजन के साथ इसका सेवन करें। इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

3.प्याज के रस को बालों में लगाने से बाल झडने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

4.छोटे बच्चों को बदहजमी होने पर उन्हें प्याज के रस की तीन-चार बूँदें चटाने से फायदा होता है।

Related News