विष्णुपुराण, भागवत आदि पुराणों तथा कथासरित्सागर आदि संस्कृत ग्रंथों में तो चाणक्य का नाम आया ही है, बौद्ध ग्रंथो में भी इसकी कथा बराबर मिलती है। उन्होंने कई ऐसी शिक्षाएं दी है जिनका आज के समय में भी बेहद योगदान हैं और इन्हें हम अपना कर जीवन में सही राह पर आगे बढ़ सकते हैं।

उन्होंने स्त्रियों से जुड़े भी कुछ ऐसे ही रहस्य बताए हैं जो सभी को जान लेने जरूरी है। तो आइए जानते हैं इन रहस्यों के बारे में।

1) पहला रहस्य - किसी भी स्त्री से विवाह करने से पहले उस स्त्री के गुण अवगुण उसका चरित्र उसके संस्कार उसका स्वभाव इसके बारे में जरूर जान लेना चाहिए क्योंकि यदि आपका विवाह सही स्त्री से नहीं हुआ तो आपका जीवन जीते जी नर्क बन जाएगा।

2) दूसरा रहस्य - आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी स्त्री से शादी करने से पहले उसका कुल जरूर देख लेना चाहिए। क्योंकि एक अच्छे कुल की लड़की में अच्छे संस्कार होंगे और यदि स्त्री में अच्छे संस्कार होंगे तो वह आपका आदर करेगी आपके परिवार का ख्याल रखेगी वरना सब कुछ बर्बाद कर देगी।

3) तीसरा रहस्य - अगर स्त्री किसी से सच्चा प्रेम कर लेती है तो उसे भूल पाना उसके लिए लगभग नामुमकिन होता है इसलिए जब भी किसी स्त्री से विवाह करें तो उसके मन की इच्छा जरूर जान लें और यह सवाल जरूर करें कि क्या वह आपसे अपने मन से विवाह कर रही है क्योंकि हो सकता है वह अपने माता पिता के दबाव में हो वरना आपको जीवन भर दुखी रहना पड़ेगा।

Related News