प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लगभग एक महीने से ज्यादा हो चुका है लेकिन अभी भी शादी से जुड़े खबरे सामने आते ही रहते है। अभी हाल में खबर सामने आई जिसमे क्रिश्चन व हिंदू रीति-रिवाज से हुई अपनी शादी में प्रियंका ने वेडिंग आउटफिट के चर्चे बहुत ज्यादा सुनने को मिला। शादी में प्रियंका का मेहंदी, लहंगा, यहां तक कि कलीरों को भी खास तरीके से डिजाइन करवाया था, जिन्होंने खूब चर्चा भी बटौरी।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में जो कलीरे पहने थे उसमें मृणालिनी चंद्रा द्वारा तैयार किए गए इस गोल्ड पर्सनलाइज्ड कलीरो में क्रॉस व त्रिशूल बना हुआ है, जो क्रिस्‍चन और हिंदू धर्म का प्रतीक है।

दूसरी बात प्रियंका के कलीरों में फिल्म 'ब्यूटी ऐंड द बीस्ट' में मिस्टर चिप पॉट्स के किरदार का सिम्बल भी था। दरअसल, निक जोनस ने फिल्म में इस किरदार को आवाज दी थी। इसके साथ ही प्रियंका के वेडिंग कलीरों में एक सिम्‍बल ग्रीस का है। क्‍योंकि ग्रीस ही वह जगह थी जहां पर निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था।

Related News