आज हम उन राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके लिए गुरुवार का समय काफी लकी रहने वाला है। आर्थिक तौर पर भी इन राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा और अन्य कार्यों के लिए भी ये अनुकूल समय है। तो आइए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में।

कन्या राशि

किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिसका आपको काफी समय से इंतजार है। आपके लिए ये समय अनुकूल रहेगा और सभी बिगड़े काम बनते नजर आएँगे। आमदनी में प्रवाह बना रहेगा। घर में शांति का माहौल रहेगा और आय के नए स्त्रोत भी मिलेंगे। घर में परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा लेकिन कानून के मापदंडों से बच कर रहें। सेहत अच्छी रहेगी। प्रापर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। यात्रा को टालें।

तुला राशि

परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। पारिवारिक रूप से अच्छा समय रहेगा। आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। मित्रो के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। समाज में मान समान बढ़ेगा। आर्थिक रुप से भी ये समय आपके अनुकूल हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग रहेंगे। खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

बीते दिनों की बेचैनी शांत हो जाएगी। यदि बहुत समय से मन अशांत है तो अब आपको इन सभी चीजों से शांति मिलेगी। आय के नए साधन बनेंगे। व्यापार करने के लिए भी ये समय अनुकूल है।

Related News