हम सभी को झील बेहद पसंद होती है जिसके किनारे बैठ कर हम सुकून के पल बिता सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बताया जाता है कि जो भी इसे छूता है वह पत्थर का बन जाता है।

उत्तरी तंजानिया की नेट्रॉन झील के बारे में ये सब कहा जाता है। दरअसल इस झील के आसपास पक्षियों और जानवरों की मूर्तियां हैं जिनके पंख या शरीर पत्थर का है। तो क्या वकाई में ये झील सभी को पथ्थर का बना देती है?

तंजानिया के अरुषा इलाके में बनी इस झील के दूरदराज तक कोई आबादी नहीं। यहाँ आसपास कई पक्षियों और मूर्तियां पड़ी हैं, जिसे देखकर झील के जादुई होने की बात सच भी लगती हैं। असल में नेट्रॉन एक अल्केलाइन झील है, जहां के पानी में सोडियम कार्बोनेट की मात्रा काफी ज्यादा है। ये सबकुछ वैसा है, जैसा इजिप्ट में लोग ममी को सुरक्षित करने के लिए करते थे।

पर्यावरणविद् और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर Nick Brandt ने झील के पास जा कर कई चीजों का गहराई से अध्यन्न किया और इस पर एक किताब - एक्रॉस द रेवेज्ड लैंड लिखी। किताब में कई बातें बताई गई हैं जो झील के रहस्यों से परदा उठाती है।

Related News